शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खोद डाली लाइफलाइन : मसूरी-उत्तरकाशी NH-707-A धंसा, खुलने में लगेंगे कई दिन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2026 1:17 पूर्वाह्न

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में अवैध खनन माफिया की मनमानी ने एक बार फिर प्रशासन को चुनौती दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर वाल्मीकि मंदिर के निकट भू-माफियाओं द्वारा बिना अनुमति की गई बड़े पैमाने पर खोदाई के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद हो गया है। यह मार्ग मसूरी को कैंपटी फॉल्स, उत्तरकाशी और चारधाम यात्रा से जोड़ता है, जिसके प्रभाव से हजारों यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। शुक्रवार को मसूरी एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, मसूरी नगर पालिका, खनन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और मसूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि अवैध खनन से सड़क की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि संबंधित भूखंड पर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय नक्शा स्वीकृत था, लेकिन स्वीकृत नक्शे के विपरीत प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने प्राधिकरण को धारा 15/9 के तहत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर नक्शे निरस्त करने का आदेश दिया है।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि यह मार्ग चारधाम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। यदि घटना के समय यातायात चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। निजी स्वार्थ के लिए अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग को बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मसूरी पुलिस को सड़क क्षति और जनता को असुविधा पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण का पूरा खर्च दोषियों से वसूला जाएगा।

प्रशासन ने साफ कहा है कि मसूरी में अवैध निर्माण और खनन अब सहन नहीं किया जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध खनन चल रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से समय पर रोक नहीं लगाई गई। सड़क खुलने में एक महीने तक का समय लग सकता है, जिससे पर्यटन और यात्रा पर असर पड़ रहा है। प्रशासन ने दोषियों की पहचान और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • डीएम आकांक्षा कोंडे ने तहसील कांडा का किया औचक निरीक्षण, कार्य व्यवस्था में लापरवाही पर हुई सख्त, तहसीलदार से लेकर समस्त कर्मचारियों की वेतन आहरण पर रोक, स्पष्टीकरण तलब
  • होली के रंगों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और विकास के संदेश के साथ दिखे सीएम धामी
  • महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 10 मार्च को होगी जनसुनवाई – डीएम स्वाति एस भदौरिया
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार में विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर कड़े निर्देश
  • डीएम देहरादून सविन बंसल ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम भगवानपुर हरिद्वार में की औचक छापेमारी, अंडो की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सैंपल
  • नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में सीएचसी यमकेश्वर में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा, पहले दिन 17 मरीज लाभान्वित
  • चार साल बाद टूटा गतिरोध, बढ़ा मेजबानी का दायरा, लेक फेस्टिवल की गतिविधियां इस बार सिर्फ टिहरी में नहीं, कई अन्य जगह भी
  • टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.