गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़कोट में विधिक साक्षरता शिविर : छात्राओं को अधिकारों, कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2026 12:08 पूर्वाह्न

बड़कोट: ‘विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर बड़कोट के हिलग्रीन इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कानून, अपने अधिकारों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं सिविल जज योगीश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में कानून की जानकारी हर छात्र-छात्रा के लिए आवश्यक है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली बताते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए संवाद स्थापित किया।

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रेनु सैनी ने गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और मोबाइल-इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स साझा किए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर भी प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी वीरेंद्र पंवार ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी, जबकि पीएलवी सुनील थपलियाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा कि “कानून आपका डर नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा की ढाल है।”

शिविर के दौरान छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें हिलग्रीन इंटर कॉलेज के अलावा बाल शिक्षा सदन, सुमन ग्रामर इंटर कॉलेज, न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज और राजेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से महिला अधिकारों, सामाजिक बुराइयों और कानूनी जागरूकता के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालय प्रबंधन को ‘कानूनी ज्ञान माला’ पुस्तक भेंट की गई, ताकि छात्र भविष्य में भी कानूनी जानकारी से लाभान्वित हो सकें। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपयोगी शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बीडीओ प्रकाश पंवार, राजस्व निरीक्षक सुखवीर असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक जगूड़ी, कॉलेज प्रबंधक नरेश राणा, श्रीमती सीमा राणा, प्रधानाचार्य सुरेश रावत, पीएलवी सुनील थपलियाल, संदीप चौहान, महावीर बिष्ट, अनुराधा चौहान, सुमन रावत, बालकृष्ण डोभाल, सुमित्रा रावत, अरविन्द बिष्ट, मनेंद्र चौहान, मधुर राणा, संदीप रावत, दिनेश रावत, अमित सिंह, हरीश क्षेत्री, नरेश बहुगुणा, शकुंतला पंवार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  •  श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
  • आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देशों में अवैध दवाओं पर सख़्त प्रहार, कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक
  • कोटद्वार के वाहन चालकों को बड़ी राहत, संक्रमण अवधि में स्थानीय स्तर पर फिटनेस व्यवस्था सुनिश्चित – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा में सजी उत्तराखंड की लोककला, स्थानीय कलाकारों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • राज्य सरकार शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • धौलास भूमि प्रकरण : अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
  • जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान
  • रोमांचक फाइनल में ITBP औली ने मारी बाज़ी, रविग्राम जोशीमठ को 7 रनों से हराया
  • राजस्व वादों का हो तत्काल निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • फिर हुआ भालू सक्रिय, दो मवेशियों किया घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.