मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विपक्ष के नेता आपसी झगड़ों में मशगूल, भाजपा सरकार कर रही विकास की श्रृंखला तैयार – सतपाल महाराज 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 5:32 अपराह्न
गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण 
आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री, महिला मंगल दल, को भी किया सम्मानित 
पाबौ (पौडी)। विपक्षी पार्टियों के नेता आपसी झगड़ों में लगे हैं और केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला तैयार करने में लगी है। उक्त बात शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के लोकार्पण इण्टर कॉलेज के अवसर पर स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर गडिगांव, पाबौ स्थित राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होने राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज, गडिगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किये जाने और विद्यालय में अन्य कार्यों के लिए 1 लाख की धनराशि दिये जाने की भी घोषणा की। 
कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण, सिंचाई एवं पर्यटन विभाग द्वारा किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों की अंदरूनी लडाई अब सार्वजनिक रूप से सामने दिखाई दे रही है। उन्होने कहा कि जिस दल के नेता वर्चस्व की लड़ाई में व्यस्त हैं वह देश एवं प्रदेश का क्या विकास करेंगे? 
इस अवसर पर शहीद ध्यान सिंह नेगी की पत्नी सुलोचना देवी, पोखडा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष सतराज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह, प्रमुख मुकेश कंडारी, गडिगांव प्रधान मधु देवी, पिनानी ग्राम प्रधान ममता देवी, जवरौली ग्राम प्रधान महाराज सिंह, तिमलखाल ग्राम प्रधान पवेत्री देवी, सिवाल ग्राम प्रधान विनोद गुंसाई, कैलाश सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, बाल विकास अधिकारी चंद्रकांता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुउद्दीन और विकास खंड अधिकारी टी. एस. रावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.