बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन विकास को नई दिशा : बधाणीताल को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2025 4:48 अपराह्न
  • जिलाधिकारी प्रतीक जैन के प्रयासों से संवर रहा बधाणीताल, पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति
  • स्थानीय सहभागिता के साथ पर्यटन संवर्धन- बधाणीताल विकास कार्यों का भव्य शुभारंभ
रुद्रप्रयाग : राज्य सेक्टर (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण योजना के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली स्थित बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों (स्वीकृत लागत रु० 336.52 लाख) का शिलान्यास कार्यक्रम मंगलवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चैधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत द्वारा संयुक्त रूप से विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जनपद के शीर्ष प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक ढंग से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत ग्लास हाउस, कैफेट एरिया, रेलिंग एवं फुटपाथ, बहुउद्देशीय मंच तथा ताल का सौंदर्यीकरण किया जाना है, जिससे बधाणीताल को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इन कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, रुद्रप्रयाग है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनमानस द्वारा स्थानीय मातृशक्ति के साथ बढ़ाणीताल की परिक्रमा भी की गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बधाणीताल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।  जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि जनपद के दूरस्थ एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाई जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
जिलाधिकारी द्वारा बधाणीताल के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए पर्यटन संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि बधाणीताल क्षेत्र का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी अत्यंत प्राचीन और विशिष्ट है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विकास के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ताल में मछलियों को दाना भी खिलाया और क्षेत्र को स्वच्छ व संरक्षित बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बधाणीताल को केंद्र में रख कर इस संपूर्ण बांगर क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर लाना हमारा लक्ष्य है जिस हेतु इस क्षेत्र में नए ट्रैकिंग मार्गो को विकसित करने का लक्ष्य है यहां पर होम स्टे आदि से लोगों की आजीविका संवर्धन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के गांवों के आंतरिक मार्गों को भी सुदृढ करने हेतु आवश्यक कार्य बजट आदि किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मयाली-बधाणीताल सड़क मार्ग पर भी निरंतर कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र इस सड़क मार्ग को सुचारु किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी जखोली अनिल सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य गयाड़ू लाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.