posted on : जुलाई 21, 2022 11:04 पूर्वाह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। 20 जुलाई 2022 को चौकी नीलकंठ क्षेत्र में जिला परिषद बैरियर के पास आरक्षी 146 ना.पु. संदीप नेगी को ड्यूटी के दौरान एक Apple iPhone 13 कीमत लगभग रुपये 68,000/- का मोबाइल फोन मिला। उक्त कर्मियों द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त मोबाइल के स्वामी भगवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- ऋषिकेश साहब नगर को जिला परिषद बैरियर पर बुलाकर उनका मोबाइल सकुशल सुपुर्द किया गया । मोबाइल स्वामी भगवान सिंह व कांवड़ यात्रियों के द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।


