posted on : अप्रैल 14, 2022 5:50 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में वांछित /मफरूर/ईनामी/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नोटियाल के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी वाद संख्या 1040/2019, धारा- 138 NIT Act से सम्बन्धित अभियुक्त शशि प्रकाश ध्यानी पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल ध्यानी, निवासी-सरस्वती बिहार, डाकपत्थर, विकास नगर देहरादून को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर द्वारा 14 अप्रैल 2022 को नागेंद्र सकलानी मार्ग बंजारावाला देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
- शशि प्रकाश ध्यानी पुत्र स्वर्गीय श्री सोहन लाल ध्यानी, निवासी-सरस्वती बिहार, डाकपत्थर, विकास नगर देहरादून।
अपराध का विवरण
- वाद संख्या 1040/2019, धारा- 138 NIT Act
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक संदीप कुमार
- आरक्षी 334 ना0पु0 बृज किशोर




