शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर और टप्पेबाज सुनील उर्फ सोनू

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 6:30 अपराह्न

लक्ष्मणझूला : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों,आश्रम ओर धर्मशाला में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है साथ ही उनके द्वारा ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए है जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए दो डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया है , बीते रोज ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर बाइक चोर को टप्पेबाज धर दबोचा है घटनाक्रम के अनुसार वंदना राणा निवासी हिमालयन गेस्ट हाउस रामझूला स्वर्गआश्रम जोंक ने थाने पर सूचना दी की अपनी स्कूटी संख्या यू0के014डी 1076 अपने गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी की थी जिसको किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर दिया गया है सूचना पर त्वरित ही थाने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है

घटना के पश्चात पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया गठित टीमो के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व बाइक चोर अपराधियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए पुलिस टीम ने बीते रोज बाइक चोर सुनील उर्फ सोनू को चोरी की स्कूटी के साथ ग्राम मलेथा टिहरी गढ़वाल स्थित बद्रीनाथ रोड से गिरफ्तार कर दिया है।

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की सुनील उर्फ सोनू से स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम देने के विषय में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू ने बताया की वह मूल रूप से उफलडा श्रीनगर का रहने वाला है अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया की वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति ओर खुद पर अलग अलग जनपदों में चल रहे मुकदमों की पैरवी के लिए वह ऋषिकेश ओर श्रीनगर क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर शातिराना ढंग से बाइक चोरी ओर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है और उसके पश्चात चोरी और टप्पेबाजी के समान को ओने पोने दाम में बेचकर अपने नशे और मुकदमे की पैरवी का खर्चे की पूर्ति करता है।

अभियुक्त पूर्व में भी थाना लक्ष्मणझूला ओर श्रीनगर से बाइक चोरी ओर टप्पेबाजी की दो–दो अलग–अलग घटनाओं में जेल जा चुका है। तथा अभियुक्त की अपराधिक इतिहास की सटीक जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है बताते चले की अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू पर अब तक चोरी ओर टप्पेबाजी के अलग अलग जनपदों में कुल आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। वही लक्ष्मण झूला पुलिस के द्वारा लगातार टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही को स्थानीय संत और वसींदों द्वारा भी सराहा जा रहा है.

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी, ओर ऐसे अपराधियों का अपराधिक डोजियर भी तैयार किया जा रहा है ,अभियुक्त को पुलिस द्वारा आज न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पौड़ी भेज दिया गया है पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी0 उत्तम रमोला हेड का0 जय प्रकाश ,मुकेश CIU श्रीनगर ओर पीआरडी विमल बिष्ट शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 4 होटल संचालकों पर जुर्माना
  • कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 144 चालान
  • क्लस्टर खेती और मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
  • संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष
  • कोटद्वार : अस्पतालों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
  • प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल की सुपुत्री एंजिल अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 98.4% अंक किए हासिल 
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम – ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई में स्मार्ट विलेज पहल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • झंडीचौड़ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
  • धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.