posted on : अगस्त 10, 2022 12:15 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा 09 अगस्त 2022 को अभियुक्त अमन पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम जमोला पावकी देवी थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उम्र करीब 20 वर्ष को एक अवैध चाकू के साथ पंचायती गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 26/2022, धारा 25/4 शास्त्र अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- अमन पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम जमोला पावकी देवी, थाना मुनी की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल (उम्र करीब 20 वर्ष)
बरामद माल
- एक अदद चाकू नाजायज बरामद होना l
पुलिस टीम
- आरक्षी 258 ना0पु0 गब्बर सिंह
- आरक्षी 289 ना0पु0 रविंदर भोज


