posted on : अक्टूबर 22, 2021 1:21 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला बीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 21 अक्टूबर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत गरुड़चट्टी लक्ष्मणझूला से एक अभियुक्त मनीष तिवारी व राजेश को वाहन संख्या UK16-7394 (मारुती 800) में 68 केन बीयर का परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 25/2021, धारा- 60 (1)/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- मनीष तिवाणी पुत्र मायाराम तिवाणी, निवासी-ठाकुर नेपाली फार्म, रायवाला, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष।
- राजेश पुत्र विष्णु देव प्रसाद, निवासी-चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-23 वर्ष।
बरामद माल
- 68 केन अवैध बीयर (COPENHAGEN TUBORG STRONG)
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक संदीप कुमार
- आरक्षी 334 नापु बृज किशोर
- हो.गा. 1513 सुधीर