रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त – सूर्यकांत धस्माना

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2026 8:38 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाके पलटन बाजार में सुबह-सुबह सरे आम एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसी तरह हरिद्वार जिले के रुड़की में संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इन घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपराधी अब राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदात अंजाम दे रहे हैं।

श्री धस्माना ने कहा, “पलटन बाजार जैसे व्यस्त बाजार में युवती पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई, ऋषिकेश में भी इसी तरह युवती की हत्या हुई और रुड़की में रविदास जयंती के भंडारे के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। पुलिसिंग का नामोनिशान नहीं बचा है। पुलिस केवल कुछ मामलों में गिरफ्तारी के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि अपराधी खुलेआम अराजकता फैला रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा में उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों में पहले ही शीर्ष पर है और अब हत्या, लूट व डकैती में भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को कड़ी टक्कर दे रहा है। श्री धस्माना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने घोषणा की कि आगामी 16 फरवरी को देहरादून में कांग्रेस द्वारा आयोजित राजभवन घेराव (राज भवन कूच) में ध्वस्त हुई कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा रहेगा। कांग्रेस नेता ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और आम जनता में सुरक्षा की भावना बहाल हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • युवकों में आपसी मारपीट, एक युवक गिरफ्तार
  • जिला चिकित्सालय में मिलने लगी सभी तरह की सर्जरी की सुविधा
  • देवखाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक
  • जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता, 10 माह में 418 मेजर सर्जरी
  • पशुपालन योजनाओं से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, गांव में रहकर मजबूत कर रहे आर्थिकी
  • उत्तराखंड : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया
  • पैनखंण्डा की बेटी गार्गी उनियाल के पंखों को मिली नई उड़ान
  • भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में देश में पहले स्थान पर उत्तराखंड
  • सरकार का फैसला, न्यूज चैनलों की TRP पर 4 हफ्ते की रोक
  • जोशीमठ संघर्ष समिति का एक दिवसीय धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.