रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वैरागी द्वीप में संचार क्रांति का शुभारंभ, शताब्दी समारोह स्थल पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का अनावरण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 4:46 अपराह्न
  • शांतिकुंज द्वारा सनातन परम्परा व मानवतावादी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है: विनय शंकर पांडे
  • अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह मीडिया केंद्र: डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार : हरिद्वार वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज संचार क्रांति के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। यहाँ अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप, देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि शांतिकुंज द्वारा आयोजित हो रहे यह आयोजन न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। सनातन परंपरा व मानवतावादी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। आयोजन की विराट्ता व भव्यता को देखते हुए प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। शताब्दी समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि हाई-टेक संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह मीडिया केंद्र आगामी समय में सूचनाओं के त्वरित, सटीक और प्रभावी आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। यह विभाग न केवल शताब्दी समारोह की गतिविधियों को विश्व पटल पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करेगा, बल्कि आधुनिक पत्रकारिता एवं डिजिटल संचार के मानकों को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। वहीं कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप ने देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने समारोह की तैयारियों सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
यह नवनिर्मित मीडिया केंद्र परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रारंभ किए गए महान ‘युग निर्माण अभियान’ और उनकी वैचारिक क्रांति की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पूज्य गुरुदेव के विचारों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में यह विभाग सेतु की भूमिका निभाएगा। समारोह स्थल पर स्थापित यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग सूचना प्रवाह को गति देने के साथ-साथ कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एवं वैश्विक कवरेज सुनिश्चित करेगा।            
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे सुदृढ़ सूचना तंत्र की एक अनिवार्य कड़ी बताया। यह केंद्र भविष्य में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और त्वरित संप्रेषण के क्षेत्र में एक निर्णायक आधार बनेगा। शताब्दी समारोह के दिव्य संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने तथा गुरुदेव के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग एक ऐतिहासिक उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा।
 इस दौरान आईजी गढवाल  राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार तथा अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि आदि ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया केंद्र की आधुनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इसे सूचना जगत के लिए एक क्रांतिकारी पहल बताया।

 

1 of 7
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.