posted on : मई 30, 2022 8:58 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): गंगोत्री राजमार्ग कोपंग के पास देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवल वाहन संख्या Uko7PA4832 रात 1:30 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही कोपागं में तैनात आइटीबीपी की 35 वी वाहिनी ने बचाओ अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हरसिल अस्पताल व आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। कुछ घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद है। गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया। है। अन्य 10 भर्ती भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मृतकों के नाम
- अलका नाम वोट पत्नी वेंकटेश बोट उम्र 45 वर्ष औरंगाबाद
- माधवन
घायलों के नाम
- उमा पाटिल पत्नी प्रवण पाटिल उम्र 45 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- अनवर महरोती पुत्र अनुप्रिया उम्र 14 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- सस्सी शिंदे पुत्र प्रदीप शिंदे उम्र 45 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- अजय महाजन पुत्र प्रणव पटिल उम्र औरंगाबाद महाराष्ट्र
- अर्चना शिंदे पत्नी प्रदीप शिंदे 48 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- अनुप्रिया महर्षि पुत्री सुन प्रिया महर्षि औरंगाबाद महाराष्ट्र
- सुधा पवार पत्नी अनिल पवार उम्र 41 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- सुभाष राणा पुत्र जटाशंकर उम्र 46 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- डॉक्टर वेंकटेश पुत्र डॉ गणेश उम्र 43 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- श्रीमती वैशाली पारित पत्नी परवीन नायक उम्र 46वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- और पुत्र डॉ हेमंत उम्र 10 वर्ष औरंगाबाद महाराष्ट्र
- रजनेश सेट उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली
- जितेंद्र सिंह पुत्र हरवंश प्रेम नगर निवासी देहरादून (वाहन चालक)
खोज और बचाव दल
- एसडीआरएफ
- एनडीआरएफ
- पुलिस
- आईटीबीपी कोपांग।


