शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी में हुई स्वर्गीय अमर देव नौटियाल छात्रवृत्ति वितरित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2022 2:55 अपराह्न
श्रीनगर । राजकीय इन्टर कॉलेज सुमाडी में 26वी स्वर्गीय अमर देव नौटियाल छात्रवृत्ति वितरण समारोह बड़े भव्य समारोह के साथ दो चरणों में आयोजित किया गया । जिसमें प्रथम चरण में स्वर्गीय अमर देव नौटियाल की प्रतिमा का अनावरण, दीप प्रज्वलित, उनके जीवन परिचय पर अतिथियों द्वारा विशद रुप से चर्चा परिचर्चा की गई। आयोजित कार्यक्रम का सन्चालन अनेकों राष्ट्रीय सम्मानोपाधियो से अलंकृत, मुख्य मंत्री सम्मान, राज्यपाल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ अखिलेश चन्द्र चमोला ने किया।
अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा कि स्वर्गीय अमर देव नौटियाल उत्तराखंड की दिव्य विभूति के रूप में अवतरित हुए, जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों संघर्ष करने के बाद अपनी कमाई से प्राप्त धनराशि को गरीब मेधावी छात्रों को पीड़ा को समझते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए जमा करते रहे, उनकी सोच को कार्य के रूप में परिणित करने का कार्य उनके सुपुत्र कर रहें हैं। वर्तमान सन्दर्भ मे जहां लोग धन के पीछे भागते हैं,उस स्थिति में भावी पीढ़ी के सन्दर्भ में इस तरह की सोच रखना उत्कृष्ट मुहिम को दर्शाता है। विदित हो कि नौटियाल परिवार द्वारा 26 वर्षों से निरन्तर राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी में निर्धन मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसमें विद्यालय की चयन समिति द्वारा 10 निर्धन मेधावी छात्र छात्राओं का चयन करके उन्हें दो दो हजार रुपए की धनराशि दी जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई,इन सुन्दर प्रस्तुतियों पर हरिराम नौटियाल ने 1000रूपये की प्रोत्साहन धनराशि भी दी। द्वितीय चरण में निर्धन मेधावी छात्र वृत्ति का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल तिवारी ने नौटियाल परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र वृत्तियां होनहार निर्धन छात्र छात्राओं के लिए बहुउपयोगी होती है, इस तरह की धनराशि से उनका मार्ग प्रशस्त होता है। अमर देव नौटियाल के तृतीय सुपुत्र हरिराम नौटियाल ने कहा – हमारे पिताजी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। निर्धनता का जीवन बिताकर हम लोगों को आदर्श संस्कारों से परिपूर्ण किया है।उनका सपना था कि जीवन के संघर्ष में होनहार निर्धन मेधावी छात्र छात्राओं को समय समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहनी चाहिए।हम उन्हीं के सपनों को साकार कर रहे हैं।
गणित शिक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से होनहार मेधावी छात्र छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है।इस आयोजित कार्यक्रम में सुमाडी की सम्भ्रांत जनता भी उपस्थित रहीं। प्रियांशु डोबरियाल, सुमित भन्डारी, सुमित चमोली,कु0आकाक्षा, प्रियांशी पांडेय, उर्वशी काला, पूर्णिमा चमोली, सुमित कन्डारी, वैशाली चौहान आदि छात्र छात्राओं को स्वर्गीय अमर देव नौटियाल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। कार्य क्रम के समापन पर प्रोफेसर राजाराम नौटियाल द्वारा भावी पीढ़ी के सन्दर्भ में दिये गये सन्देश का वाचन किया गया। जिसमें प्रोफेसर राजाराम नौटियाल ने छात्र छात्राओं को अपनी मूल भूत संस्कृति के साथ जुड़े रहने की अपील की।इस कार्यक्रम में विनोद कुमार, मोहित भन्डारी, राजेन्द्र नेगी, शंकर सिंह भंडारी,आशा डिमरी, विद्या नेगी, दीपशिखा, बिजयपाल सिंह राणा, केशव अंकित नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में टैक्सी एसोसिएशन के कार्यालय पर हमले का आरोप, कारोबारियों ने लगाया जाम
  • उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को डिजिटल पहचान देने के लिए ‘भाषा AI’ पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी में बैडमिंटन का महाकुंभ शुरू, 11 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
  • श्रीनगर में उत्तराखण्ड पुलिस की निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू, 12 टीमें दिखाएंगी दम
  • प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
  • पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
  • अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
  • तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका से होगी पूछताछ
  • उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर भी चला डंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.