रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री हाईवे पर फिर भूस्खलन, हनुमान चट्टी के आगे मार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटी एनएच टीम

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2026 9:29 अपराह्न

बड़कोट/उत्तरकाशी। रविवार तड़के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन होने से हनुमान चट्टी से आगे हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आने के कारण वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

इसी दौरान स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि एनएच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाया, जिसके बाद इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई।

यमुनोत्री हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्याना चट्टी और हनुमान चट्टी के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अक्सर बोल्डर गिरने और मलबा आने से मार्ग बाधित हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि हाईवे के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि बरसात के मौसम में बार-बार मार्ग बंद होने की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
  • कोटद्वार: ₹147.90 लाख की लागत से मोटाढांग पेयजल योजना के अंतर्गत नलकूप का शिलान्यास
  • एसआईआर : शहरों में घटेंगे मतदाता, गांवों में होगी बढ़त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.