लक्सर (जोनी चौधरी): मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर मैं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 10वीं व 12वीं की क्लास आरम्भ हो गई है।इस दौरान क्लास रूम में बहुत कम मात्रा में आये छात्र-छात्राए। 02 नवम्बर से बडी क्लास खोलने की अनुमति मिलने के बाद सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्थानिय मोंट फोर्ट चिल्ड्रंस एकेडमी में 10वी,12वी की क्लास को सुचारू रूप से आरम्भ कर दिया गया है।सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी कक्षाओं, स्कूल परिसर आदी को सैनिटाइज कराने के पश्चात, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को क्लास-रूम में बैठा कर पढाई आरम्भ कर दी गई है।

प्रबंधक जसवीर सिंह ने लगभग 232दिनों बाद स्कूल खुलने पर क्लास आरम्भ होने से पूर्व उपस्थित सभी शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं व स्टाफ को शपथ दिलाई, कि देश में फैल रही कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे, हम सभी कम से कम 6 feet की दूरी रखेंगे,मास्क का प्रयोग करेंगे, और सभी को जागरूक करेगे। सार्वजनिक जगह पर नहीं थूकेंगे, साथ ही अपने परिवार,गांव,गली- मोहल्ले व शहर और परिचितों को भी इन दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। इसके पश्चात बच्चों को कक्षाओं में भेजा गया और कक्षा सुचारू रूप से संचालित की गई।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य कुसुम देवी व 10वीं 12वीं के अध्यापक किशोर कुमार राठौर, निशांत, विनय , महिमा, दीपक सैनी ,कविता बालेश देवी,शिखा गुप्ता आदि सरकारी गाइड-लाइन के अनुसार ,मास्क व सोशल- डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे। स्मार्टी, खुशी, गुरलीन, वैभव, जसमीत, ज्योति, पूनम मावी, रितिक, सौरव रावत, दिव्या पवार, शीतल, प्रकाश, समर, सावन, निखिल, सौरव, आशीष, रूचि, खुशी, वंश, विकास आदि छात्र-छात्राए मौजूद रहे।






Discussion about this post