लक्सर (जोनी चौधरी): लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार के निर्देश व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए श्रवण पुत्र मंगत निवासी ग्राम पुरवाला थाना कोतवाली लक्सर निवासी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है.
कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर एक टीम गठित की गई है. बृजपाल सिंह प्रभारी रायसी चौकी , कॉन्स्टेबल सुशील कुमार कोतवाली लक्सर, कॉन्स्टेबल बालेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, कांस्टेबल गोविंद सिंह सिंह रायसी चौकी, पीआरडी अरुण थाना कोतवाली लक्सर जिसमें श्रवण पुत्र मंगत निवासी पुर वाला थाना कोतवाली लक्सर को छापा मारकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण व भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया है.





Discussion about this post