शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : ग्रामोत्थान परियोजना से बदली पूनम देवी की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2025 1:33 पूर्वाह्न
  • पूनम की प्रगति : ग्रामोत्थान परियोजना से सशक्त हुई एक ग्रामीण महिला उद्यमी

हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों में “अल्ट्रा पूअर सपोर्ट एंटरप्राइजेज” (फॉर्म एवं नॉन-फॉर्म) और सीबीओ स्तर पर विभिन्न उद्यमों की स्थापना की जा रही है। इसी दिशा में उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

भगवानपुर ब्लॉक के कुजा बहादरपुर गांव की पूनम देवी पहले मजदूरी करके महीने में ₹5,000 से ₹7,000 की आय अर्जित करती थीं। आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं था, केवल दो सूअर ही उनके पास थे जिन्हें पशुबाड़ा न होने के कारण खुले में रखना पड़ता था। इससे उनकी आय में भी कोई विशेष वृद्धि नहीं हो पा रही थी।

वित्तीय वर्ष 2024–25 में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत उन्हें एकल उद्यम गतिविधि के लिए चयनित किया गया। सीएलएफ स्टाफ एवं ब्लॉक रीप टीम के मार्गदर्शन में पूनम देवी ने ₹50,000 का बैंक लोन, ₹20,000 का स्वयं का अंशदान तथा ₹30,000 ग्रामोत्थान परियोजना से प्राप्त कर कुल ₹1,00,000 की लागत से एक नया सूअर बाड़ा बनवाया और मादा सूअर की खरीद की।

इस सहयोग का परिणाम यह हुआ कि आज पूनम देवी के पास 12 बच्चे सूअर, 6-7 वयस्क सूअर एवं एक मादा सूअर हैं। वह अब प्रति तिमाही ₹15,000 से ₹20,000 की आय अर्जित कर रही हैं और मजदूरी पर निर्भर नहीं रह गई हैं। उन्हें ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शामिल किया गया है और खंड विकास अधिकारी भगवानपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।

पूनम देवी की यह सफलता कहानी यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर कर सकती हैं। यह प्रेरणा अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी उद्यमिता की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
  • कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प
  • चारधाम यात्रा 2026 : गैस संकट और बर्फबारी के बीच सरकार की दोहरी परीक्षा
  • प्रशासन से वार्ता के बाद एनटीपीसी परियोजना पर नौ दिनों से जारी गतिरोध खत्म
  • पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव
  • चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को दिए निर्देश
  • केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से होगी शुरू
  • नैनीताल हाईकोर्ट में NIM अनियमितता मामले पर सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सतर्कता का बड़ा प्रहार, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देकर वसूली करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.