बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्य एवं भव्य ढंग से संपन्न किया जायेगा 2027 में अयोजित होने वाले कुंभ – सोनिका

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 17, 2025 5:54 अपराह्न
  • 2027 में अयोजित होने वाले कुंभ को दिव्य एवं भव्य ढंग से संपन्न किया जायेगा – मेलाधिकारी सोनिका।
  • निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किए जाएंगे पूर्ण।
  • कुंभ मेले में स्वच्छता के लिए की जाएगी चाक चौबंद व्यवस्था।
  • वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था हेतु चिन्हित किए जा रहे है पार्किंग स्थल ।
हरिद्वार : 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं तथा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कराई जा रही है तथा शासन द्वारा कई कार्यों के शासनादेश जारी किए जा चुके है,जिसमें कई निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए है तथा4 कई निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा ऋषिकुल से साक्षी सतनाम घाट तक (लक्ष्मण घाट/भरत घाट) जिसकी लंबाई 810 मीटर है,जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। अमरापुर घाट से ऋषिकुल पुल – शंकराचार्य चौक (तुलसी घाट) तक जिसकी लंबाई 770 मीटर है जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। कुंभ मेला के अतर्गत धनौरी – सिडकुल लिंक मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए शासनादेश निर्गत किया जा चुका है,जिसके लिए जनपद हरिद्वार में बहादराबाद – सिडकुल फोरलेन मार्ग,(भाईचारा ढाबा) से भेल बैरियर न 06 होते हुए, शिवालिक नगर चौक से (भेल मध्य मार्ग) तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की ली गई है।दिल्ली – हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर – दिनारपुर, सुभाषगढ़ होते हुए पुरकाजी – लक्सर – ज्वालापुर – राष्ट्रीय राजमार्ग नं 334 ए पर फेरूपुर तक मार्ग का डेढ़ लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्यों के लिए टेंडर प्रकिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के लिए जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराया जाएगा, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए उचित प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों के उचित पार्किंग के लिए भी पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कुम्भ मेले क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध निरंतर हटाने की भी कार्यवाही की जा रही है।कुंभ मेला क्षेत्र में किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। कुंभ मेले को सुव्यस्थित ढंग से संपादित करने के लिए स्टेट होल्डर के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए आमजन का भी सहयोग भी अपेक्षित है। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित विभिन्न संस्थानों के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.