गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई, समयबद्ध ढंग से योजनाएं पूरी करने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2026 10:37 अपराह्न
हरिद्वार : मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष हाल ही में जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला जैसे विशाल एवं समयबद्ध आयोजन में सभी विभागों को गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की निविदाएं प्रथम प्रयास में स्वीकृत नहीं हो पाई हैं तथा जिनमें पुनः निविदा प्रक्रिया आवश्यक है, उनकी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों द्वारा निविदा प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जाएगा, उन योजनाओं की स्वीकृति निरस्त कर उनकी धनराशि अन्य आवश्यक एवं प्राथमिक कार्यों में उपयोग की जाएगी।
मेलाधिकारी ने कहा कि जो कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाना संभव नहीं हैं, उन पर विभाग अनावश्यक रूप से अपने संसाधन एवं समय जाया न करें तथा प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने आगामी वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में गतिमान सभी परियोजनाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात प्रारंभ होने से पूर्व कार्यों में अधिकतम प्रगति सुनिश्चित की जाए।  उन्होंने केएफडब्लू वित्त पोषित सीवरेज योजना से संबंधित कार्यों को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने तथा इससे प्रभावित सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य भी बिना विलंब पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को भूपतवाला क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मत की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
मेलाधिकारी ने वित्त नियंत्रक को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं के लिए हाल ही में जारी स्वीकृतियों के अनुरूप संबंधित विभागों को प्रथम किश्त की धनराशि कार्यादेश निर्गत होते ही उपलब्ध करा दी जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में विद्युत व पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों के साथ ही अस्थायी बस अड्डों के विकास तथा विभिन्न विभागों से संबंधित  कार्यों की भी समीक्षा की गई। खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए आवश्यक खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भारत सरकार को भेजी गई मांग के अनुरूप खाद्यान्न वितरण की अग्रिम कार्ययोजना तैयार कर ली जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.