मंगलवार, जुलाई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार की सुषमा खर्कवाल बनीं लखनऊ की मेयर, सपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराया

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2023 6:23 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से उत्तराखण्ड के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सपा की वंदना मिश्रा को भारी मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। सुषमा खर्कवाल ने महापौर पद के लिए 2,04,161 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सुषमा खर्कवाल की जीत के बाद कोटद्वार भाबर में उनके परिजनों सहित रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल मूलरूप से कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर की निवासी है। सुषमा खर्कवाल ने श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड से स्नातक पढ़ाई की है। उनके पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा खर्कवाल तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं। वहीं, साल 1984 में सुषमा खर्कवाल का विवाह दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेम खर्कवाल के साथ हुआ। जो रिटायर सैनिक है। अब उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मयंक और छोटा बेटा मनीष है।
सुषमा खर्कवाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। उन्होंने अपने संघर्ष व मेहनत के दम पर बीजेपी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया। वह बीजेपी पदों पर सेवा दे चुकी हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी। पति सेना में थे। दो छोटे छोटे बच्चों की जिम्मेदारी खुद सुषमा पर थी। इसके बावजूद राजनीति नहीं छोड़ी। करीब 35 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रही थीं।

हाल के पोस्ट

  • रुद्रप्रयाग : सीएमओ की तत्परता और जिला अस्पताल के बेहतर इलाज से महिला को मिला नया जीवन, सभी जांचें और उपचार निःशुल्क
  • मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास के मुद्दों पर मांगा मार्गदर्शन, नंदा राजजात व महाकुंभ आयोजन के लिए मांगा विशेष पैकेज
  • ज्वैलर्स शॉप चोरी के दो और आरोपित गिरफ्तार
  • प्रथम चरण के पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आंवटित
  • अवरूद्ध रास्ते बन रहे चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के राह में रोड़ा
  • आईकेएस में आभास का रिसर्च पेपर में चयनित
  • चमोली : 14 दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका से भड़के लोग, प्रदर्शन
  • देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत से भूस्खलन, मकान क्षतिग्रस्त, वाहन दबे, एक घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.