posted on : मार्च 4, 2022 11:23 पूर्वाह्न
लखनऊ– उत्तर प्रदेश में जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुई कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी, डीआईजी रवि शंकर छवि, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी, अधीक्षक एके. सिंह और अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह आदि मौजूद थे।



