कोटद्वार । युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक ज्ञापन भेजा । जिसमें उनहोने देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताते हुए प्रदेश में कोविड 19 की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पूरे देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए संक्रमितों की पहचान करके उन्हें जल्द से जल्द आइसोलेट किया जाना जरूरी है। इसके लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग को बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना स्वास्थ्य जांच करने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, हिमांशु बहुखंडी, आरीफ, मुदित, सुनील थापा आदि शामिल रहे।




Discussion about this post