कोटद्वार । यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया एवं जमकर नारेबाजी की गई । बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मालवीय उद्यान के निकट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया ।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्दयेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गयी है, इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने से प्रदेश की समस्त महिलाओं के आत्म सम्मान को गहरा आघात लगा है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने से पता चलता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मानसिक स्तर कितना गिरा हुआ है । यूथ कांग्रेस मातृ शक्ति के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माफी नहीं मांगी तो बंशीधर भगत के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर जिला महासचिव सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, सौरभ पांडे, राजा आर्य, भाष्कर प्रजापति, अतुल भारती, जावेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।





Discussion about this post