posted on : फ़रवरी 13, 2021 4:45 अपराह्न
कोटद्वार । पुलिस बल एक अनुसाशित बल है जिन्हे 24 घण्टे अपनी ड्यूटी के लिये तत्पर रहना होता है जिसके लिये उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। वहीं पुलिस बल को जनता से रूबरू होना पड़ता है जिससे पुलिस कर्मियों का फिट रहना और भी अधिक जरूरी हो जाता है इसी को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी कु. पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को पुलिस कर्मियो की फिटनेस हेतु ड्रिल परेड़, पीटी, योगा, रन/ वाक करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियो द्वारा राने अपने थाना/चौकियो में पुलिस कर्मियो की फिटनेस हेतु योगा अभ्यास कराया जा रहा है।



