कोटद्वार । राजकीय बेस चिकित्सालय में एक्सरे मशीन लगभग पिछले बीस दिनों से खराब है। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर घायलों के एक्सरे के लिए बाहर ले जाया जाता है, कई बार तो कुछ घायलों के एक्सरे दूरी के कारण नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बेस अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण अस्पताल में आए मरीजों को निजी अस्पतालों से महंगे दाम देकर ऐसे एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। कोटद्वार बेस अस्पताल के ऊपर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गाँव व पहाड़ी इलाकों के गांव निर्भर है ।जिस कारण अस्पताल में रोजाना ही काफी मरीजों की भीड होती है जिनमें से 15 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को डॉक्टरों द्वारा एक्सरे करवाने की बात कही जाती है, ऐसे में कोरोना काल में भी एक्सरे मशीन की ओर से रोजाना लगभग 50 के करीब एक्सरे किए जाते थे, लेकिन पिछले लगभग बीस दिनों से एक्सरे मशीन के खराब होने के कारण लोगों को निजी लैबों या निजी अस्पतालों में जाकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं ।
राजकीय बेस चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डाक्टर बी.सी. काला ने बताया कि एक्स रे मशीन खराब होने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ-साथ मशीन को ठीक करने के लिए कंपनी को भी सूचना भी दी गई है। आगामी दिनों में मशीन को ठीक करके लोगों को बेहतर सेवाएं दी जाएगी।




Discussion about this post