लैंसडौन । भक्तदर्शन रा. स्ना. महा. जयहरीखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एक कार्यशाला व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मामचंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एक जन जागृति का कार्यक्रम है। युवाओं को वाहन स्टंड, लापरवाही से वाहन चलाना, कान पर म्यूजिक व लीड लगाना, नियमों की अनदेखी आदि से बचना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी.सी.बेबनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हेलमेट का महत्व, छोटे बच्चों व स्कूली बच्चों का सड़क पार करवाने की सावधानियां, ट्रैफिक साइन का महत्व, उचित स्थल पर पार्किंग आदि पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। डॉ. एस.पी.मधवाल ने पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चलाने पर सावधानियों पर विचार रखें। इस अवसर पर थाना लैंसडाउन के उप निरीक्षक रियाज अहमद तथा चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने सुरक्षित वाहन चलाने की बारिकियों पर छात्रों को समझाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी.सी. मिश्रा, डॉ. राकेश द्विवेदी द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव, डॉ. आर.के. सिंह, रूप सिंह, डॉ. अभिषेक कुकरेती डॉ. संजय मदान, डॉ. कुमकुम लता, कृतिका क्षेत्री,अर्चना नौटियाल, निकिता, अमन, रूपा, आकंक्षा नेगी, नेहा, शिवानी, सुप्रिया आदि मौजूद थे।




