कोटद्वार । शहर में आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है ।आत्महत्याओं के दौर में बुधवार सुबह खूनीबढ बाखल में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पंखे की कुंडी से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका बेबी पत्नी लेखराज, उम्र 36 वर्ष ने लगभग तीन बजे अपने कमरे के पंखे से चुन्नी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह जानकारी उस वक्त मिली जब मृतका की 14 वर्षीय बेटी ने उसे कमरे मे लटका देखा। वारदात के वक्त मृतका का पति लेखराज घर पर मौजूद नही था।
मृतका की शादी 17 साल पहले हुई थी। आत्महत्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




Discussion about this post