कोटदार । नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर -25 के लोगों द्वारा कोटद्वार कोतवाली में असामाजिक व गलत कार्यों से जुड़ी एक महिला के सम्बंध की शिकायत की गई व कठोर कार्यवाही की बात कहीं ।
रविवार को रतनपुर सुखरो वार्ड नं 25 के लोगो ने कोतवाली में आकर मौहल्ले में रह रही एक महिला के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। लोगो का कहना है कि महिला के घर मे दिन भर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है जो कि शराब पीकर गालीगलौच करते रहते है वहीं लोगों द्वारा महिला पर गलत प्रकार के कार्यों व असामाजिक कार्यों से जुड़े होने की भी आशंका जताई। जिससे उनके पड़ोस का माहौल खराब हो रहा है।शिकायत पत्र में कठोर कार्यवाही की बात कहीं ।
इस मौके पर वार्ड नंबर 25 की पार्षद रितु चमोली, सुधींद्र चौहान, शकुंतला देवी, ज्योति, ममता भारद्वाज, मनीषा देवी, सुधा, मीना देवी, सुलोचना देवी, छोटी देवी, सिलोन, अनीता रोवत, गौरी भारद्वाज, कुंती देवी, आभा, रेखा भटट्, पूनम, मीना देवी आदि मौजूद रही।




Discussion about this post