कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने ठस्स कुमाउँनी दाज्यू चारु दा उर्फ चारु तिवारी जी को जन्म दिन की शुभकामनायें दी। पहाड़ का सौभाग्य है कि प्रताप शिखर, कुंवर प्रसून, धूम सिंह नेगी, शेर दा अनपढ़, गिर्दा, शमशेर बिष्ट आदि की कड़ी में चारु दा का नाम भी लिया जाता रहेगा।

अपने संसाधनों से चारु दा ने पहाड़ और पहाड़ की संस्कृति को बचाये रखने संरक्षित रखने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का जो यज्ञ किया है हम सभी गढ़वाली कुमाउँनी लज्जित हैं कि एक बूंद भी हमने उनको सहयोग नहीं दिया। चन्द मित्रों से उन्हें अवश्य सबल सहारा प्राप्त हुआ होगा पर यकीनन गढ़वाली और कुमाऊंनियों की तरफ से एक समाज के तौर पर उन्हें कोई योगदान प्राप्त नहीं हुआ। वो तो पहाड़ के थिंक टैंक हैं उनकी सोच और समझ से कोई भी पहाड़ी नाइकत्फ़ाकी नहीं जता सकता।
चारु दा को यही चीज खास बनाती है कि हमारे अहसानफरामोश समाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही बल्कि उसकी बेहतरी के लिए वे लगातार सक्रिय हैं।
हैट्स ऑफ चारु दा





Discussion about this post