posted on : फ़रवरी 14, 2021 8:11 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास पार्टी ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह देश वीर जवानों और वीर किसानों का देश है और इसकी आन बान शान में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। यह दुखद बात है कि आज तक हम यह पता नहीं लगा पाए कि इस हमले के लिए 300 किलो आरडीएक्स आखिर हिंदुस्तान में कौन लेकर आया और किस गद्दार ने इसे हिंदुस्तान की धरती में दाखिल होने दिया।




