कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने निकट धनगढ़ी नाले पर पुल के निर्माण हेतु स्वीकृति दिलवाए जाने पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवम मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गत वर्ष 4 सितंबर को अनिल बलूनी ने माननीय राजमार्ग एवम भूतल परिवहन मंत्री से इस नाले हेतु अनुरोध किया था।
पूर्व में भी अनेक महानुभावों व जनप्रतिनिधियों ने इस हेतु प्रयास किए थे क्योंकि धनगढ़ी नाला बरसात के समय विकराल रूप ले लेता है जिसमें प्रतिवर्ष अनेक वाहनों के बहने व नागरिकों के हताहत होने की दुखद समाचार मिलते रहे हैं। राजमार्ग संख्या 309 पर रामनगर को गढ़वाल तथा कुमाऊं से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग अब भविष्य में निर्बाध आवागमन हेतु जारी रहेगा।




Discussion about this post