कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के देवीरोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण हायर सैंटर रेफर कर दिया गया है ।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात देवीरोड निवासी राकेश घिल्डियाल (32) पुत्र ओमप्रकाश व सुबोध नेगी (34) पुत्र कर्नवीर सिंह किसी काम से बाजार जा रहे थे जैसे ही देवीरोड पर निकले तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सैंटर रेफर कर दिया गया।




Discussion about this post