सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के सफाई कर्मचारियों को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा नगर का अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिये विकास कुमार महासचिव के लिये नरेश सोदियाल, कोषाध्यक्ष के लिये सुनील कुमार को चुना गया । साथ ही अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत कुमार, उपाध्यक्ष कमल कुमार, कार्यालय सचिव आकाश कुमार वैद्य, सगठन सचिव अनुज कुमार, प्रचार सचिव, अनिल कुमार, मुख्य सलाहकार सुभाष कुमार, आडिटर राकेश कुमार को चुना गया।
वाल्मीकि समाज के लोगों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में नगर पंचायत सतपुली के नवयुवक संघ का गठन किया। इस बैठक मे कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें आसपास अन्य साथियों की समस्याओं का समाधान करना। साथियों को एकजुट करना और संगठन को मजबूत करने सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बलराम बागवान तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र के द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास गौड, हरीश चन्द्र,धनीराम बाल्मीकि, श्यामलाल चोटियाल, श्रीमती सन्तो देवी सहित अनके लोग मौजूद रहे।




Discussion about this post