कोटद्वार । परिवहन विभाग द्वारा जगह जगह यातायात के नियम चस्पा किये गये है साथ ही लाइसेंस बनाते हुए ट्रेनिंग दी जाती है और बार बार समझाया जाता है कि शराब पीकर गाडी न चलाये व ओवर स्पीड में गाडी न चलाये किंतु इसके बावजूद भी कार सवार मानने को तैयार नही है जिस कारण कई मृत्यु हो जा रही है । सूत्रो की माने तो शराब पीकर गाडी चलाने के बाद एक्सिडेंट का मामला रविवार रात को देखने में आया । देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बद्रीनाथ मार्ग निकट सीओ कार्यालय से पटेल मार्ग को जाने वाले मार्ग पर हुई इस कार दुर्घटना में चालक कार में अकेला था, जिसे हल्की चोटें आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, किंतु शराब पीने या न पीने की पुष्टि मेडिकल होने पर ही होगी। वाहन को सोमवार सुबह क्रेन के माध्यम से उठाया गया ।




Discussion about this post