कोटद्वार । बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तरक्की की राह में आगे ले जाने का काम किया था। देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत उन्होंने ही की थी। उन्हीं का प्रयास था की भारत आज आधुनिक क्रांति के दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।
सत्यजीत सीट ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी माँ इंदिरा गांधी की ही तरह देश के लिए अपने प्राण की आहूति दी है, जिसे देशवासी कभी भूल नहीं सकते। इससे पहले जसवीर राणा एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाया। इस मौके पर प्रवेश रावत, राकेश शर्मा, अतुल नेगी, विक्रम राणा, वीरेन्द्र पाल, अनिल कुमार, रजनीश नेगी, देवेन्द्र भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




Discussion about this post