कोटद्वार । पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एव आपात सेवा, उत्तराखण्ड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी कु. पी. रेणुका देवी के आदेश अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में शुक्रवार को आईएफएम रणधीर सिंह ने फायर स्टेशन कोटद्वार पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों को स्ट्रेचर ड्रिल का प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दी ।

शुक्रवार को अग्निशमन विभाग ने ग्रास्टनगंज स्थित अग्निशमन विभाग में मॉक ड्रिल कर अग्नि दुर्घटनाओं में फंसे लोगों को बचाने के टिप्स बताये। फायर सर्विस में तैनात रणधीर सिंह के नेतृत्व में फायर कार्यालय में तैनात स्टाफ को अग्नि दुर्घटना के दौरान आग में फंसे लोगों को निकालने के तरीके बताये। धुएं में फसे लोगों को बीए सेट पहनकर बाहर निकालने, आग बुझाने व आग से बचाव के तरीके बताये गये। यहां प्रशिक्षित टीम ने घायल अवस्था में दी जाने वाली अस्पताल तक पहुंचाने, उच्चाधिकारियों, फायर ब्रिगेड, अस्पताल को तत्काल सूचना देने के लिए नम्बरों की जानकारी दी ।





Discussion about this post