posted on : अगस्त 22, 2022 5:35 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “नशा मुक्त/साइबर जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज 22 अगस्त 2022 को यातायात निरीक्षक शिव कुमार मय पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कोटद्वार में जाकर, स्टाफ व स्कूल के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी, मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, भिक्षावृत्ति, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों एवं वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही छात्रों को शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन से युवाओं को दूर रहने हेतु बताया गया। छात्र/छात्राओं को करियर काउन्सलिंग, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, नशा मुक्ति, तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप, उत्तराखण्ड़ पुलिस एप्प के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


