कोटद्वार । गोखले मार्ग पर रेडी व फड़ लगाने के तहत व्यापार संघ, पुलिस तथा नगर निगम की एक बैठक की गई । बैठक में कई अहम बिन्दुओ पर सहमति बनी । जिसमें गोखले मार्ग के दोनों ओर नाली के बाहर तीन फीट की लाइन खींची जाएगी जिसके अंदर सब्जी की फड़ लगेगी, रेडियो का घूमना पूर्ण तरह प्रतिबंधित रहेगा साथ ही गोखले मार्केट के सभी रास्तों पर पुलिस की बेरीकेटिंग लगेगी । जो व्यापारी लाइन से बाहर फड लगाएगा उस पर एक हजार तथा दुकान मालिक पर दोगुना जुर्माना लगेगा । तीन बार चालान होने पर फड़ का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा । सभी फड़ व्यापारियों को निगम द्वारा लाइसेंस नम्बर दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त पी. एल. शाह, सीओ कोटद्वार अनिल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ,कोषाध्यक्ष संजय मित्तल,गोखले मार्ग समिति के सचिव राजेश अग्रवाल, समन्वयक सुधीर बहुगुणा आदि उपस्थित रहे ।




