शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रोसेसिंग प्लान्ट क्षेत्र के पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए होगा लाभदायक सिद्ध – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2020 5:02 अपराह्न

कोटद्वार : प्रदेश के दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर के अन्तर्गत कोटद्वार में स्थान खूनीबड़ (मण्डी के पीछे) में मिल्क प्रोसेसिंग प्लान्ट के स्थापना हेतु भूमि पूजन/शिलान्यास किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद गढ़वाल श्री तीरथ सिंह रावत उपस्थित रहे।

दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 3000 लीटर प्रतिदिन क्षमता का यह प्रोसेसिंग प्लान्ट लगभग 02 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। इसके लिए ग्राम्य अवस्थापना विकास निधि से धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि यह प्रोसेसिंग प्लान्ट क्षेत्र के पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कहा कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र से प्रतिदिन दो हजार लीटर दुध एकत्रित किया जाता है, जिसमें से एक हजार चार सौ लीटर दुध को पैकेजिंग के लिए श्रीनगर गढ़वाल को भेजा जा रहा है। प्रोसेसिंग प्लान्ट की स्थापना के बाद यहां चिलिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग, दुध, दही, मावा, मट्ठा, पनीर, घी बनाने का काम शुरू हो जायेगा।

इस अवसर पर कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि तीन हजार वाले इस प्रोसेसिंग प्लान्ट के बनने से दुध पैकेजिंग के लिए रोजाना दुध श्रीनगर गढ़वाल भेजा जाता है। प्लान्ट के बनने से इस समस्या से अब निदान मिल जायेगा तथा दुध श्रीनगर भेजने में जो खर्च आता है, वह भी बचेगा। प्रोसेसिंग प्लान्ट के बनने से युवाओं को यहां पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस मौके पर लैंसडोन विधायक दिलीप सिह रावत, दुग्ध सहकारी समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र पाल सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिह रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ‘कुटी‘, दुग्ध सहकारी संघ के महाप्रबन्धक चौधरी हरि सिंह, चन्द्रमोहन जसोला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इसके बाद डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बहुउद्देश्यीय हॉल का शिलान्यास भी किया गया । इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डा. हरक सिंह रावत द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बहुउद्देशीय हॉल का भी शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात् दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा सतपुली पहुंचकर चौहान लॉज में विकास खण्ड एकेश्वर एवं द्वारीखाल बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों का अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक की गई।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.