कोटद्वार । रविवार को कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पडा । स्कूलों की छुट्टी और शुक्रवार को क्रिसमस डे सहित शनिवार व रविवार को अवकाश होने के चलते क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियां चरम पर रहीं। बड़ी संख्या में लोगों ने लैंसडौन समेत हिल स्टेशनों का रूख किया। यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ के चलते कोटद्वार में सुबह से ही ट्रैफिक रेंगकर चला। सिद्धबली मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस और मंदिर समिति के सदस्यों की पसीने छूट गए। हाल यह था कि यात्री कार, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर सिद्धबली मंदिर पहुंचे हुए थे। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ट्रैफिक का हाल यह था कि हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। बुद्धा पार्क से लेकर श्री सिद्धबली मंदिर परिसर तक कई घंटे जाम रहा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस व सिद्धबली समिति के सदस्यों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया ।






Discussion about this post