कोटद्वार / गढ़वाल : उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश की खनन सामग्री रेत व बजरी को प्रदेश से बाहर ले जाए जाने पर लगाई जाने वाली रोक का स्वागत किया है।
मुजीब नैथानी ने कहा कि प्रदेश में खनन सामग्री बाहरी राज्यों में जाने की वजह से इनका मूल्य बढ़ रहा है जिससे भवन बनाने की लागत बढ़ जाती है इस पर लगाई गई रोक से भवन निर्माण की लागत में कमी आएगी और आम जनता को लाभ प्राप्त होगा।
मुजीब नैथानी ने कहा कि इससे प्रदेश में प्रदेश के लोगों को ही व्यावसायिक गतिविधियों करने का अवसर प्राप्त होगा और बाहर से आने वाले माफियाओं से इस प्रदेश को छुटकारा मिलने में सहायता प्राप्त होगी।




Discussion about this post