मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस सरकार की स्वीकृत योजनाओं को तोड़मरोड़ कर शिलान्यास एवं लोकार्पण करने में लगी हुई है वर्तमान में प्रदेश सरकार – नेगी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2020 5:28 अपराह्न

कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्बेट नेशनल पार्क में टाईगर सफारी सेंटर को कोटड़ीढांग सनेह क्षेत्र की जगह पाखरो में संचालन सेंटर बनाये जाने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि पाखरो में टाईगर सफारी संचालन सेंटर बनाये जाने से कोटद्वार सहित जनपद वासियों के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। कहा कि यदि टाईगर सफारी संचालन का सेंटर कोटड़ीढांग सनेह में बनाया जाता तो कोटद्वार सहित जनपद वासियों को बहुत ज्यादा लाभ मिलता। कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत योजनाओं को तोड़मरोड़ कर शिलान्यास एवं लोकार्पण करने में लगी हुई है, प्रदेश सरकार की कोई भी योजना अभी तक धरातल पर मूर्त रूप धारण नहीं कर पायी है।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रेस को जारी विज्ञिप्त में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल वर्ष 2014-15 में उनके अथक प्रयास से तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने टाईगर सफारी के लिए मुख्य संचालन केन्द्र पाखरो के बदले कोटड़ीढांग सनेह क्षेत्र में करने के लिए नेशनल टाईगर कंजरवेशन अथोरिटी (एनटीसीए) विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर विभाग के द्वारा सैद्वान्तिक सहमति भी मिल गयी थी, विभाग की सैद्धान्तिक सहमति के आधार पर प्रदेश सरकार के द्वारा डीपीआर बनाकर प्रस्ताव सम्बधित विभाग को भेज दी गयी थी।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने तर्क देते हुए कहा कि वर्तमान में कार्बेट नेशनल पार्क का अधिकांश भाग जनपद पौड़ी में आता है, जिससे अभी तक उत्तराखंड, जनपद सहित कोटद्वार वासियों को कार्बेट नेशनल पार्क का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था, कहा कि पाखरो में टाईगर सफारी संचालन का केन्द्र बन जाने से अभी भी जनपद वासियों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में एक ओर जहां टाईगर सफारी के व्यापक आकार भी को हटा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर कालागढ-पाखरो- रामनगर वन मार्ग पर जीएमओयू तथा प्राइवेट वाहनों के संचालन को भी पिछले तीन साल बंद कर दिया गया है, जिससे टाईगर सफारी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इससे पहले कांग्रेस के शासन काल में उक्त वन मार्ग पर बसों एवं प्राइवेट वाहनों का संचालन होता रहा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.