कोटद्वार । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा सेना में भर्ती होने वाले भावी जवानों के लिए नि:शुल्क भोजन व आवास की व्यवस्था शुरू की गयी है। विगत 3 वर्षों से यह व्यवस्था चलाई जा रही है। गढ़वाल के 6 जिले पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून आदि इसमें शिरकत कर रहे है । दो समय की भोजन ओर रहने की व्यवस्था 20 दिसम्बर से 2 जनवरी तक रहेगी ।
वहीं रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित लगाए गए लंगर में सूबे के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी पहुंचे । जहां पर उन्होंने भाजयुमो द्वारा लगाए गए निशुल्क लंगर में भोजन परोसा । इस अवसर पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा की अक्सर भर्ती के दौरान युवाओं की भीड़ अधिक हो जाती है इस भीड़ का बहुत से लोग नाजायज फायदा उठाते हैं इसलिए हमने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि उचित दामों पर भोजन व्यवस्था की जाए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि हमें सेना भर्ती में आ रहे युवाओं की हर सम्भव मदद करनी चाहिए. इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ नौटियाल, गौरव जोशी, गौरव ठाकुर, धर्मवीर गुसाईं, सुनील गोयल आदि लोग मौजूद रहे ।




Discussion about this post