सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा राज्य आन्दोलनकारी महिपाल सिंह को विगत माह जानसे मारने की धमकी देने और उनके साथ घर जाते हुये मारपीट करने के मामले में उचित कार्यवाही किये जाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में राज्य आन्दोलनकारी समिति पौडी के जिलाध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती के नेतृत्व में एक ज्ञापन भेजा गया जिसमें महिपाल सिंह के साथ की गई बदसलूकी ओर धमकी पर उचित कार्यवाही न किये जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया। साथ ही ज्ञापन में उतराखंड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान एवं कल्याणकारी परिषद (उक्रांद) नयारघाअी परिक्षेत्र सतपुली के अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, सत्यनारयण अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ राजकीय महाविद्यालय सतपुली, हेाशियार सिंह बिष्ट के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजा गया है और जल्द से जल्द मारपीट करने एवं धमकाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।




Discussion about this post