कोटद्वार । उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का सप्तम प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को देवी रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत व पौड़ी विधायक मुकेश कोली द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से भी बेहतर सेवा दिये जाने की बात करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार से लोगों को परेशान न होना पड़े। इसकी समस्त जिम्मेदारी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की ही होती है। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की समस्या विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मांगपत्र भी सौंपा गया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को 30 दिसम्बर से पूर्व बैठक आहूत करने की बात कही गयी तथा उक्त बैठक में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक राज उनियाल, प्रान्तीय महामंत्री कुलदीप रावत, नवीनचन्द्र जोशी, कुंवर सिंह रावत, गिरधर सिंह बिष्ट, भगत सिंह राणा, मनोज नवानी, गणेश गौड़ सहित समस्त जनपदों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।




Discussion about this post