कोटद्वार । श्री नरेंद्र भाई मोदी विचार मंच कोटद्वार द्वारा शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन भेजा गया । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि केंद्र सरकार ने किसानों के महत्वपूर्ण मुद्दे लिखित रूप में उनके समक्ष रखे हैं परंतु यह लोग किसान कम विपक्ष के एजेंट ज्यादा लग रहे हैं । इन लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जा रहा है । इनका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार को बदनाम करने का है । यह एक छपे हुए एजेंडे पर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कानून व्यवस्था सख्त रखने व भारत बंद के दिन राज्य में धारा 144 लागू करने की मांग की है । इस अवसर पर संयोजक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, अध्यक्ष कैप्टन चंडी प्रसाद डोबरियाल (रिटायर्ड), उमेश सिंह चौधरी, जीएस नेगी, सतयेंद्र सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, बलवान सिंह रावत, सुभाष कुकरेती, सुरेश रावत, अनुप बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे ।




Discussion about this post