कोटद्वार । चलो गांव की ओर कुड़ीगांव पंचायत महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, राजस्थानी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और लोगों को झूमने पर मजबूर किया ।
कल्जिखाल प्रखन्ड के मनियारस्यू पट्टी के ग्राम कुडीगांव मे हो रहे पंचायत महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद पपोला, कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी तथा जगदम्बा डंगवाल के द्वारा किया गया l विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें उनके द्वारा गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी हिंदी अनेक प्रकार के गानों में प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया ।
इस महोत्सव में दूरदराज से विभिन्न गांव की महिला मंगल दल एवं जनप्रतिनिधि ने भी शिरकत की । महोत्सव में सतपुली और विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवार जोड़े सहित तथा कुड़ी गांव की पुत्री और उनके जीवनसाथी सभी का गांव की ओर से स्वागत कर माल्यार्पण किया गया । इस महोत्सव में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंद्रियाल ने किया l इस मौके पर मनिशा डंगवाल ग्राम प्रधान, चन्द्र्मोहन डोबरियाल, धनिराम धस्माना, कल्याण सिंह, बीरेन्द्र विष्ट, कुसुम खन्तवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।





Discussion about this post