कोटद्वार : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने बताया की विद्यालय द्वारा शासन को दो वर्ष पूर्व कला व वाणिज्य वर्ग की शैक्षिक मान्यता हेतु प्रपत्र एवं आवेदन किया गया था सरकार द्वारा दिए गए उचित मापदंडों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय को मान्यता संबंधी निर्देश मिले जो की विगत वर्ष पूर्ण हो गए थे । विद्यालय के आचार्य रोहित बलोदी ने बताया की विद्यालय में अब छात्र-छात्राएं तीनो संकाय में अध्ययन कर सकते हैं। विद्यालय को कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य वर्ग में बहीखाता, लेखाशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान एवं अर्थशास्त्र की मान्यता मिली है। नवीन सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।



