थलीसैंण / गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): विकासखण्ड थलीसैंण के मुख्यालय बाजार में हंसेश्वर विंदेश्वर व्यापार समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बाजार के हर दुकान, नालियों आदि में सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने उनका सहयोग किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी थलीसैंण रवीन्द्र बिष्ट ने भी व्यापर समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा समय समय पर जन हित के लिए कार्य किये जाते है जो सराहनीय है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम चरण मंमगाई ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों बरतने की आवश्यकता है। कहा कि व्यापार समिति के व्यापरियों के द्वारा जन हित के लिए क्षेत्र में सैनेटाइजर का छिड़काव करवाया गया। जो सराहनीय है।
इस मौके पर व्यापार समिति अध्यक्ष रणजीत नेगी, सचिव विशम्बर दत्त मंमगाई, श्याम सिंह, शेर सिंह, संजय पोखरियाल, प्रमोद चौधरी, प्रेमसिंह, शिवराज सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान व्यपारियों को दुकानों के आगे कूड़ा न करने की सख्त हिदायत भी दी गयी। कूड़ा मिलने पर कार्यवाही करने की भी बात कही गयी।





Discussion about this post