कोटद्वार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शुक्रवार को प्रांतीय आवाहन पर सामूहिक अवकाश लेकर चक्का जाम करेंगे ।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को चक्काजाम रहेगा । उन्होंने बताया कि चार माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने, विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाते हुए नियमिति करण करने, बस संचालन में चालक -परिचालकों के लिए ओवर टाईम नीति बनाने, अनुबंधित बसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, शासन स्तर पर हुई बैठकों में बनी सहमतियों पर तत्काल अमल करने, निगम मुख्यालय द्वारा जारी कार्यवृत्त पर बनी सहमतियों पर कार्यवाही करने, कर्मचारी सेवा नियमावली 2015 निहित प्रावधानों के निराकरण पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ।
वहीं उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर परिषद से जुड़े कोटद्वार डिपो के सभी कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर चक्का जाम में शामिल होगें।





Discussion about this post